राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे मनोनयन पत्र
RHRP hands over appointment letters to newly appointed office bearers
© RHRP.INलखनऊ। राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद के कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में संगठन विस्तार के क्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का पटका एवं माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त साथियों को बधाई देते हुए उनसे संगठन की रीति-नीति के अनुरूप सेवा, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने तथा समाज के हर वर्ग तक परिषद के उद्देश्यों को पहुँचाने का आह्वान किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि वे सनातन संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र सेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे और संगठन को और अधिक सशक्त बनाएँगे। कार्यक्रम में परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। (स्रोत: दैनिक भास्कर)