राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद द्वारा सामाजिक समरसता एवं विशाल यज्ञोपवीत कार्यक्रम 2027--दिन:--घं:--मि
Live
🔔 सदस्यता अभियान जारी है — ऑनलाइन जुड़ें और तुरंत डिजिटल ID कार्ड पाएं📍 प्रदेश कार्यकारिणी बैठक — राष्ट्रीय कार्यालय, गोमती नगर, लखनऊ📰 नवीनतम प्रेस विज्ञप्ति अब Circulars पेज पर उपलब्ध🙏 सेवा कार्यों में सहयोग हेतु Donate पेज देखें🔔 सदस्यता अभियान जारी है — ऑनलाइन जुड़ें और तुरंत डिजिटल ID कार्ड पाएं📍 प्रदेश कार्यकारिणी बैठक — राष्ट्रीय कार्यालय, गोमती नगर, लखनऊ📰 नवीनतम प्रेस विज्ञप्ति अब Circulars पेज पर उपलब्ध🙏 सेवा कार्यों में सहयोग हेतु Donate पेज देखें
सभी समाचारNews

राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद की अवध प्रांत योजना बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

RHRP holds Awadh Prant planning meeting on organisation expansion

30 Oct 2026 RHRP Media Cell
© RHRP.IN

लखनऊ। राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद द्वारा अवध प्रांत की योजना बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा हुई। वर्तमान में परिषद उत्तर प्रदेश के 32 जिलों में सक्रिय है और अब संगठन का लक्ष्य अपने कार्यों का विस्तार अन्य राज्यों तक करना है। बैठक में अवध, काशी, ब्रज, गोरक्ष, कानपुर एवं पश्चिम प्रांत में संगठन को और सशक्त बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार सनातनी ने बताया कि परिषद का स्थापना दिवस 13 सितंबर 2026 को भव्य रूप से मनाया जाएगा। उन्होंने इसकी तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए तथा संगठन को प्रभावी ढंग से चलाने के लिए चार प्रमुख सूत्रों पर बल दिया। उन्होंने यह भी बताया कि घायल एवं बीमार गौमाताओं के उपचार की समुचित व्यवस्था हेतु एक शोध पीठ की स्थापना की जाएगी। अवध प्रांत अध्यक्ष श्री शशि भूषण सनातनी ने पदाधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराया और प्रत्येक जिले एवं प्रखंड स्तर पर संयोजकों की नियुक्ति तथा नियमित बैठकों के आयोजन पर बल दिया। प्रदेश प्रभारी श्री प्रवेश सनातनी ने 'सनातनी कवच' के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस पहल से व्यापारियों को व्यापार बढ़ाने में सहायता मिलेगी और उपभोक्ताओं को खाद्य पदार्थों में मिलावट जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। संगठन का लक्ष्य आने वाले समय में 50,000 से अधिक व्यापारियों को इस अभियान से जोड़ना है। सनातनी कवच का मोबाइल ऐप भी जल्द आएगा तथा कवच पोर्टल के माध्यम से सेवाएँ लेने वाले उपभोक्ताओं को 5 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जाएगी। राष्ट्रीय महासचिव श्री मुकेश सनातनी ने कहा कि एक माह पश्चात संगठन की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 13 सितंबर 2026 को होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम की गूँज दिल्ली तक सुनाई देगी और सभी पदाधिकारियों से पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक के दौरान संगठन विस्तार को गति देते हुए अनेक पदाधिकारियों को नए दायित्व सौंपे गए। बैठक में लखनऊ, सीतापुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, बहराइच, गोंडा सहित विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं। (स्रोत: देश प्रतिदिन)