बड़े मंगल पर राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया 'सनातनी कवच' का विमोचन
RHRP launches Sanatani Kavach on Bada Mangal
© RHRP.INलखनऊ। बड़े मंगल के पावन अवसर पर राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद द्वारा गोमती नगर स्थित प्रदेश कार्यालय में सुन्दरकाण्ड पाठ एवं विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। इसी अवसर पर परिषद की नई पहल 'सनातनी कवच' का विधिवत विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला एवं नगर स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश सनातनी ने बताया कि 'सनातनी कवच' समाज में नैतिकता, स्वच्छता, शुचिता और सांस्कृतिक एकता को मज़बूत करने के उद्देश्य से शुरू की गई पहल है। इससे जुड़ने वाले सदस्य स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लेंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में यह अभियान उत्तर प्रदेश में चलाया जाएगा, जिसके बाद इसे पूरे देश में विस्तार दिया जाएगा। राष्ट्रीय महासचिव श्री मुकेश सनातनी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य, आस्था और सामाजिक सौहार्द के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित एवं स्वच्छ सामाजिक वातावरण के निर्माण में योगदान देना है। उन्होंने विश्वास जताया कि समाज के सहयोग से यह अभियान व्यापक जनसमर्थन प्राप्त करेगा। प्रदेश प्रभारी श्री प्रवेश सनातनी ने बताया कि अभियान को सुचारु रूप से चलाने के लिए तीन-स्तरीय समितियों का गठन किया गया है, जो पारदर्शिता, गुणवत्ता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित करेंगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश सनातनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मनीष सनातनी, राष्ट्रीय महासचिव श्री मुकेश सनातनी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुश्री साधना सनातनी, प्रदेश प्रवक्ता श्री दुर्गेश सनातनी, प्रदेश प्रभारी श्री प्रवेश सनातनी सहित संत-महात्मा, अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। (स्रोत: स्कॉलर टाइम्स)